अधिवक्ता दिवस पर सम्मान समारोह मनाया गया…

अधिवक्ता दिवस पर सम्मान समारोह मनाया गया…

धनबाद(SINDRI):अधिवक्ता दिवस के अवसर पर धनबाद कोर्ट के प्रख्यात अधिवक्ता, सिंदरी निवासी नीरज कुमार सिंह को उनके आवासीय कार्यालय में अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित एवं अभिनंदित किया गया।
इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से
भारतीय जनता पार्टी धनबाद ग्रामीण जिला महामंत्री मनोज मिश्रा
जिला मंत्री प्रकाश बाउरी पूर्व सिंदरी नगर अध्यक्ष विजय सिंह भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि न्याय व्यवस्था में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं श्रेष्ठ है। समाज में न्याय की रक्षा और विधिक अधिकारों के संरक्षण हेतु उनका योगदान सदैव ऐतिहासिक रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता नीरज कुमार सिंह को दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएँ दीं।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *