
मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा द्वारा एड्स जागरूकता पोस्टर का लोकार्पण
झरिया(JHARIA): विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा जागरूकता हेतु विशेष पोस्टर का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण के बाद शाखा की टीम ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों—चौराहों, बाज़ार क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थलों पर—इन पोस्टरों को लगाया तथा आमजन के बीच एड्स संबंधी भ्रांतियों को दूर करने का संदेश दिया। साथ ही सड़क स्तर पर एक जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें लोगों को एचआईवी परीक्षण, सुरक्षित जीवनशैली, एड्स के प्रति सामाजिक संवेदनशीलता तथा भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया।
मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा तथा वरिष्ठ सदस्य दिनेश शर्मा, मयंक केजरीवाल और हितेन शर्मा उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने इस पहल को समाज की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और अधिक से अधिक लोगों तक जागरूकता पहुँचाने का संकल्प लिया।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

