नव विवाहिता दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन ही पति से की बेवफ़ाई..”मिठाई” के बहाने प्रेमी संग हुई फरार…

नव विवाहिता दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन ही पति से की बेवफ़ाई..”मिठाई” के बहाने प्रेमी संग हुई फरार…

मुंगेर(MUNGER): मुंगेर के बरियारपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक प्रेमिका ने प्रेम का नया गुल खिलाया है। नवविवाहिता ने अपने पति को मिठाई लाने के बहाने दुकान भेज दिया और खुद प्रेमी के साथ फरार हो गई।

जब पति मिठाई खरीद कर वापस आया तो पत्नी नहीं दिखी। काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अंत में जब उसके मोबाइल पर कॉल किया, तो उसने सीधा उत्तर दिया कि मैं अपने जान के साथ जिंदगी जीने जा रही हूं।

पति ने घटना की जानकारी तुरंत अपने ससुराल वालों को दी। इस संबंध में पीड़ित पति ने बताया कि मुंगेर जिला के बरियारपुर थाना अंतर्गत एक गांव में 22 नवंबर को उसने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी।

शादी के बाद 23 को पत्नी को लेकर वह घर चला आया। लड़की के पिता 27 नवंबर को उसे वापस मायके लेकर चले गए। पति भी साथ ही गया था।

दो दिन ससुराल में रहने के बाद जब नवविवाहिता को वापस अपने गांव लेकर आ रहा था। महेशी चौक पर पत्नी बोली, मायके से ससुराल जा रहे हैं खाली हाथ नहीं जाना चाहिए, कुछ मिठाई ले आइए।

पत्नी के कहने पर जब मिठाई लेने वह दुकान पर गया, तो इधर मौके का फायदा उठा कर वह प्रेमी साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर फरार हो गई.

NEWSANP के लिए मुंगेर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *