धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को धनबाद समाहरणालय में धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की।इस दौरान क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से — राजकीय पॉलिटेक्निक से बाबूडीह , बिशुनपुर, बारामुड़ी जिला स्कूल एवं विनोद चौक जाने वाली जाने वाली वैकल्पिक नए मार्ग (सड़क) के दोनों किनारे स्ट्रीट लाइट एवं नाली साथ ही भविष्य को देखते हुए चौड़ीकरण के साथ निर्माण कराए जाने पे विस्तार पूर्वक बात हुई।
राजकीय पॉलिटेक्निक से पांडरपाला की मुख्य नई प्रस्तावित सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज हेतु नाली एवं राहगीरों की सुरक्षा एवं सुविधाजनक निर्माण पे बात हुई एवं अहम निर्णय लिए गए
प्रस्तावित सड़क पे साथ साथ स्ट्रीट लाइट लगाए जाने मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माणजैसी जनहित की महत्वपूर्ण माँगों पर सकारात्मक बात हुई।
विधायक सिन्हा ने कहा कि इन सड़कों से प्रतिदिन क्षेत्र के हजारों नागरिकों और अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ आवागमन करते हैं। ऐसे में सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने उपायुक्त को अवगत कराया कि
मार्ग बाधित होने या असुरक्षित सड़क के कारण आम जनता को यातायात में बाधा,दुर्घटना की आशंका विशेषकर छात्राओं की सुरक्षाजैसी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा ।
सिंहा ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि इन सभी विषयों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए,ताकि जनता को राहत मिले और विकास कार्यों में तेजी आए।
विधायक राज सिन्हा ने आगे कहा कि
“धनबाद की जनता की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”
हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि
हर नागरिक को सुरक्षित, व्यवस्थित और बेहतर आवागमन व्यवस्था प्राप्त हो..
क्षेत्र की सड़कों और आधारभूत संरचना में सुधार हेतु
हम सदैव प्रयासरत एवं संघर्षरत रहते है । धनबाद विधायक ने कहा कि वे स्वयं दोनों प्रस्तावित सड़कों का मुआयना स्थल पे जाकर करेंगे।
इस अवसर पे निवर्तमान पार्षद अशोक पाल, भाजपा के जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, मनोज मालाकार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे..
NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट…

