अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा बड़ा सैन्य महाशक्ति..ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस पॉवर में उभरा भारत…

अमेरिका और चीन के बाद भारत तीसरा बड़ा सैन्य महाशक्ति..ऑपरेशन सिंदूर के बाद डिफेंस पॉवर में उभरा भारत…

DESK: अब भारत, अमेरिका व चीन के बाद दुनिया का तीसरा डिफेंस पावर है। आस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित 2 थिंक टैंक ‘लोवी इंस्टीट्यूट’ द्वारा elege जारी ‘एशिया पावर इंडेक्स 2025’ में भारत की रक्षा ताकत का लोहा माना गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत की इस उपलब्धि में आपरेशन सिंदूर की बड़ी भूमिका है।

इंडेक्स में में भारत की सैन्य सैन्य ताकत के साथ-साथ तेजी से बढ़ती आर्थिक क्षमता को भी अहमियत दी गई है। इंडेक्स में जिन मानदंडों को आधार बनाया गया है, उसमें भारत ने जापान, रूस, आस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया जैसे देशों को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, पाकिस्तान को 16वां स्थान मिला है।

बता दें कि वार्षिक एशिया पावर इंडेक्स में संसाधनों व प्रभाव के आधार पर देशों का स्थान तय किया जाता है। इंडेक्स में ‘प्रमुख शक्तियों’ में स्थान के लिए 40 अंक जरूरी होते हैं। इस सूची में कुल 27 देशों को शामिल किया गया है। अपनी आर्थिक क्षमता में भारत ने जापान को पछाड़ते हुए एक पायदान की बढ़त दर्ज की है।

विदेशी निवेश प्रवाह के मामले में भी भारत नौवें स्थान पर पहुंच गया है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘भारत की आर्थिक और सैन्य क्षमता दोनों में 2025 में सुधार हुआ है। देश की अर्थव्यवस्था मजबूत गति से बढ़ी है। इन सबके विपरीत भारत रक्षा नेटवर्क के मामले में भारत पिछड़ रहा है। रिपोर्ट में ये उल्लेख भी किया गया कि रक्षा इसके चलते वह फिलीपींस और थाईलैंड बाद 11वें स्थान पर है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *