धनबाद(DHANBAD):धनबाद में 2023 में निकाली गई 1478 होमगार्ड जवानों की बहाली की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। त्रुटिपूर्ण आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की गई। ये उम्मीदवार 10 दिसंबर तक नए समाहरणालय भवन में त्रुटियों को सुधार सकते हैं। त्रुटि सुधार के बाद आवेदक फिर से आवेदन कर सकेंगें। होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट ने बताया कि ग्रामीण, शहरी गैर तकनीकी, शहरी तकनीकी के लिए जमा किए गए त्रुटिपूर्ण आवेदन के अभ्यर्थियों की तीन प्रकार की सूची जिले के एनआईसी में अपलोड की गई है। इसमें पहली सूची वैसे अभ्यर्थियों की है, जिन्होनें आवेदन शुल्क जमा किया है, लेकिन एप्लिकेशन आईडी जमा नहीं करने के कारण आवेदन रद्द कर दिया गया। ऐसे अभ्यर्थियों की संख्या 12 है। दूसरी सूची में वांछित प्रमाण पत्र जमा नहीं करनेवालों की है। तीसरी सूची वैसे 75 अभ्यर्थियों की है,जिन्होंने दो बार आवेदन करने के कारण रद्द किया गया जबकि 1553 लोगों ने आवेदन शुल्क जमा ही नहीं किया। वैसे 1553 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं जोकि फिर से आवेदन नहीं कर पाएंगे.उन्होंने बताया कि गठित टीम के द्वारा एक से डेढ़ माह में आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद दावा आपत्ति के लिए अभियर्थियों की सूची एनआईसी में डाली गई है. दावा आपत्ति की प्रक्रिया दस दिसम्बर तक चलने के बाद मास्टर चार्ट तैयार किया जायेगा.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

