धनबाद ब्यूरो रवि फिलिप्स की माता का हृदय गति रुकने से निधन…

धनबाद ब्यूरो रवि फिलिप्स की माता का हृदय गति रुकने से निधन…

धनबाद(DHANBAD): एफ. सी. आई , वी एस एस इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य मोर्गन फिलिप्स जी की पत्नी रीता फिलिप्स का बुधवार रात 9 बजे निधन हो गया, आयु लगभग 62 वर्ष थी , रीता फिलिप्स जी की हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। स्व.रीता फिलिप्स पत्रकार रवि फिलिप्स की मां थी। रवि फिलिप्स भानु मित्र न्यूज के रिपोर्टर एवं एआई .एस.एम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के धनबाद जीला एक्जक्यूटिव मेम्बर , पत्रकार रवि फिलिप्स ने बताया कि रात 9 बजे के करीब मां को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, रिता फिलिप्स जी को निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलते ही पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और कई राजनीतिक प्रतिनिधियों ने फिलिप्स की घर पहुंच कर सभी ने परिवार को ढांढस बंधाया।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से शामिल रहे एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया,प्रदेश प्रभारी शैलेन्द्र जायसवाल,प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह,प्रमंडलीय प्रभारी राजेश कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष नेपाल महतो,पत्रकार राहुल पांडेय,जिला संयुक्त महासचिव राहुल कुमार,सुरेश प्रसाद सिंह,माले नेता सुरेश प्रसाद,सरदार हरेंद्र सिंह, कुलवीर सिंह,कांग्रेस नेता संतोष चौधरी,पूरणेंदु सिंह इसके अलावा सिन्दरी गुरूद्वारा से स्मृति नागी अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने भी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
दिवंगत रीता फिलिप्स का अंतिम संस्कार जोड़ा फाटक कब्रगाह में श्रद्धा भक्ति से किया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *