16 DM सहित 37 IAS अधिकारी होंगे मसूरी रवाना, 25 दिनों का विशेष प्रशिक्षण अनिवार्य…

16 DM सहित 37 IAS अधिकारी होंगे मसूरी रवाना, 25 दिनों का विशेष प्रशिक्षण अनिवार्य…

पटना(PATNA): बिहार के कुल 37 IAS अधिकारियों को अगले साल जनवरी में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में फेज-3 ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर अधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा दी है।

प्रशिक्षण सत्र 5 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें 25 दिनों तक प्रशासनिक दक्षता, नेतृत्व कौशल, नीति-निर्माण, आधुनिक प्रशासनिक तकनीक और फील्ड मैनेजमेंट पर विशेष मॉड्यूल सिखाए जाएंगे। यह ट्रेनिंग 2015–2018 बैच के IAS अधिकारियों के लिए अनिवार्य है।

16 जिलों के DM भी शामिल होंगे

ट्रेिनिंग में शामिल 37 अधिकारियों में 16 जिलों के डीएम भी शामिल हैं—
अमन समीर (सारण), सावन कुमार (सुपौल), तुषार सिंगला (बेगूसराय), रिची पांडेय (सीतामढ़ी), वर्षा सिंह (वैशाली), अंशुल कुमार (पूर्णिया), रवि प्रकाश (नवादा), अलंकृता पांडे (जहानाबाद), तनय सुल्तानिया (भोजपुर), तरनजोत सिंह (मधेपुरा), विशाल राज (किशनगंज), आरिफ अहसन (शेखपुरा), विवेक रंजन मैत्रेय (शिवहर), अनिल कुमार (अररिया), अभिलाषा शर्मा (अरवल) और निखिल धनराज (मुंगेर)।

इसके अलावा विभिन्न विभागों में पदस्थापित कई अन्य IAS अधिकारी भी इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *