गोमो में RPF जवान की गंगा सतलज एक्सप्रेस से कटकर मौत, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…

गोमो में RPF जवान की गंगा सतलज एक्सप्रेस से कटकर मौत, स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…

धनबाद(DHANBAD): पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में आरपीएफ के हेड कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय श्रीपति बास्की के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बास्की हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट ड्यूटी के लिए गोमो से गया जाने वाले थे। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और गंगा सतलज एक्सप्रेस को काफी देर तक रोके रखा गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *