
बराकर(BENGAL): बराकर वार्ड 68 के तृणमूल पार्षद राधा सिंह का 39 वर्षीय देवर अभिमन्यु सिंग उर्फ़ हैपी सिंह ने बीते बुधवार की रात अपने ही घर मे फंदा लगाकर आत्महत्या कि, सुबह होते ही इस घटना से पुरे कुल्टी क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी,हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस घटना की जानकारी मिलेगी, बीते कुछ वर्ष पूर्व हैपी सिंह का विवाह ऊपर कुल्टी के एक युवती से हुआ था, उसका एक 7 माह की बच्ची भी है, बताया जाता है कि बीते बुधवार की देर रात हैपी सिंह एवं उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुयी,बाद में हैपी सिंह ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर लिया, लगभग 3 बजे रात में इसकी जानकारी परिजनों को मिली,तो तत्काल उसे आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहाँ चिकित्सकों ने हैपी सिंह को मृत घोषित कर दिया, हैपी सिंह तृणमूल कांग्रेस का एक सक्रिय कार्यकर्ता था।वह गरीबों को हमेशा मदद करता था,गुरुवार को लगभग दोपहर 3 बजे पोस्टमार्टम कराकर मृतक का शव पहुँचा, तो परिजनों के अलावा इलाके गरीब महिलाएं रोने लगी,हालांकि इस परिवार का वरिष्ठ सदस्य व पूर्व पार्षद पपु सिंह ने परिजनों को हौसला दिया घटना कि ख़बर मिलते ही कुल्टी ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष कंचन राय,यूथ अध्यक्ष अमित यादव, सुभाशिष मुखर्जी, सजल घोष, सुब्रतो भादूड़ी, सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मृतक हैपी सिंह के शव पर पार्टी का झंडा देकर सम्मानित किया, बराकर नदी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया, इस अवसर पर समाजसेवी डॉ.रामबालक शर्मा,पुर्व पार्षद पपु सिंह,बोरो चेयर मैन शताब्दी भंडारी, योगेंद्र सिंह,तृणमूल नेता टुनि लोहिया सहित वार्ड सैकड़ो कार्यकर्ता अंतिम बिदाई मे शामिल हुवे.
NEWSANP के लिए अतीक रहमान की रिपोर्ट

