धनबाद(DHANBAD): आवासीय कार्यालय जोड़ापोखर में विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) का जन्मदिन हर्षोल्लास उत्साह और सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ बाँटकर शुभकामनाएँ दीं और केक काटकर जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्ण के साथ मनाया गया ।
इस अवसर जिला उपाध्यक्ष सतपाल सिंह ब्रोका ने विधायक अनूप सिंह जी के प्रति उनके कार्यशैली कर्तव्य निष्ठा के सराहना करते हुए कहा—
आज वे सभी युवाओं की दिलों की धड़कन बन चुके हैं और युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं, कुमार जय मंगल सिंह दलितो पीड़ितों मजदूरों की बुलंद आवाज है जिनका सेवा ही धर्म को जीवन का आधार बनाकर शोषितों–पीड़ितों जन-मानस की समस्याओं को सुनना, समझना और समाधान तक पहुँचाना—इन्हीं कार्यों में उनका पूरा जीवन समर्पित है।”
उन्होंने आगे कहा कि कुमार जयमंगल सिंह अनूप सिंह जी ने अपने विधानसभा प्रमुख क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े अनेक कार्यो का चहुंमुखी विकास धरातल पर उतारकर इतिहास रच दिया दिया है, जिससे आम लोगों में उनके प्रति सम्मान और भरोसा लगातार बढ़ रहा है। झरिया प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास ने बधाइयां देते हुए कहा कि झारखंड में अपने कार्यों के प्रति सजग रहते हुए सेवा भावना से समर्पित होकर जनहित के कार्यों में पूरे देश में सबसे अधिक धरातल पर कार्यों को करने वाले विधायक सिंह के नाम से जाने जाते हैं
स्थानीय निवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और जनसेवा के निरंतर प्रवाह की कामना की। कार्यक्रम में सतपाल सिंह, भगवान दास, श्याम दास आकाश सिंह , अभिजीत सिंह, विवेक मल्होत्रा, मधुप सिंह, आयन , विवेक कुमार राहुल सोनी , आयुष कुमार, आर्यन , राहुल बाउरी ,गोविंद निषाद, नमिता दास, नमिता दास, अजय सिंह ,, पप्पू सिंह अरूण रवानी, कमल आदि सैकड़ो युवा उपस्थित थे
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

