महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक, BCCI ने की कार्यक्रम की घोषणा…

महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक, BCCI ने की कार्यक्रम की घोषणा…

दिल्ली(DELHI): महिला प्रीमियर लीग 2026 का आयोजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा। यह घोषणा आज गुरुवार को बीसीसीआई ने दिल्ली में की। अगले सीजन के मैच नवी मुंबई और वडोदरा में खेले जाएंगे। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में मुकाबले होंगे, जबकि फाइनल मैच वडोदरा में खेला जाएगा।

महिला प्रीमियर लीग 2026, लीग का चौथा सीजन होगा। यह लीग 2023 में शुरू हुई थी। पिछले तीन सीजन में मुंबई इंडियंस ने दो बार खिताब जीता है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीन बार उपविजेता रही है। पहले सीजन में मुंबई इंडियंस ने ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। 2024 में नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर विजेता बनी थी। वहीं, 2024 में मुंबई इंडियंस ने फिर से दिल्ली कैपिटल्स को हराकर अपना दूसरा खिताब जीता।

2026 सीजन से पहले नीलामी आयोजित की जाएगी। नीलामी के बाद सभी टीमों का स्वरूप बदल जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज को नया कप्तान मिलेगा। लगातार तीन बार फाइनल में पहुंचने वाली कप्तान मैग लेनिंग को टीम ने रिलीज कर दिया है। इसके अलावा, यूपी वॉरियर्ज ने भी दीप्ति शर्मा को रिलीज किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लगातार तीन साल शानदार प्रदर्शन करने वाली ये खिलाड़ी अगले सीजन में किस टीम की ओर से खेलती हुई नजर आएंगी।

नवी मुंबई पिछले कुछ सालों में महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों और महिला प्रीमियर लीग के लिए प्रमुख स्थल के रूप में उभरा है, जबकि वडोदरा में होने वाले मुकाबले क्षेत्रीय दर्शकों के लिए रोमांचक होंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *