कांग्रेस ने निकाली प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की वैकेंसी…

कांग्रेस ने निकाली प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की वैकेंसी…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से झारखंड में गतिशील प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और प्रचार कोऑर्डिनेटर के लिए मीडिया टैलेंट हंट चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में धनबाद जिले से भी उन प्रतिभाशाली लोगों की खोज के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम चलाया जा रहा है.

कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के चैयरमेन सह टैलेंट हंट कार्यक्रम के धनबाद जिला कान्वेंर गजेंद्र सिंह एवं धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में
मीडिया टैलेंट हंट कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी.गजेंद्र सिंह ने बताया कि कांग्रेस के मूल्यों और विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता, स्पष्ट सोच और त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखने वाले, भाषा पर नियंत्रण और बेहतर संवाद कौशल रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए बिना किसी माध्यम के संगठन के पद पर आसीन होने का यह मौका है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *