मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा संविधान दिवस क्विज़ प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा संविधान दिवस क्विज़ प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न…

झरिया(JHARIA): संविधान दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा मनीष कोचिंग सेंटर, मानबाद में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी में भारतीय संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें राष्ट्र की संवैधानिक मूल्यों से अधिक परिचित कराना था।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक गौतम अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। निर्धारित समय पर प्रतिभागियों की उपस्थिति के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत हुई, जिसमें युवाओं ने भारतीय संविधान से संबंधित विभिन्न प्रश्नों में उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
प्रथम – देवांश केजरीवाल
द्वितीय– अतुल्य राजक
तृतीय – सौरव चोकानी

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि सभी विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत रहा। राष्ट्रगान के वंदनीय स्वर ने पूरे परिसर में ऊर्जा भर दी, और उपस्थित सभी प्रतिभागियों एवं सदस्यों ने “जय हिन्द” और “युवा शक्ति – राष्ट्र शक्ति) के गगनभेदी नारे लगाते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा लगातार ऐसे सार्थक आयोजनों के माध्यम से युवाओं में ज्ञान, जागरूकता और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *