धनबाद(NIRSA): मुगमा एरिया के कुमारधुबी कोलियरी में केंद्र सरकार द्वारा 4 लेबर कोड कानून लागू किये जाने पर विरोध जताया। मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजे की। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
इस संबंध में बीसीकेयू मुगमा एरिया सचिव रामजी यादव ने बताया की केंद्र सरकार द्वारा 4 लेबर कोड कानून जो लागू किया है। इसका विरोध पुरे देश के मजदूरों द्वारा किया जा रहा है। यह मजदूरों के लिए काला कानून है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने जो झूठा वादा किया है। जिसमें रोजगार की गारंटी, न्यूनतम वेतन की गारंटी यह वादा मजदूरों के लिए छलावा है।पहले के मजदूर हित में 23 कानून थे जिसे निरस्त कर 4 लेबर कोड बनाया गया है इसके लागू होने से पूरा मजदूर वर्गो में हताशा है जिसका हमलोग विरोध करते है और इसी विरोध में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया है। जबतक यह कानून वापस नहीं होगा हमसब मजदूरों का आंदोलन जारी रहेगा।
वही इस मामले पर निरसा विधायक अरुप चटर्जी का कहना है की पुराने लेबर कानून को खत्म कर उसे चार लेबर कोर्ट कानून में तब्दील कर दिया गया है। जिसके करण एएलसी, आरएलसी कोई भी केस नहीं ले रहा है उसके सारे अधिकार को खत्म कर दिया गया है 300 से कम मजदूर होने पर उसे लेबर कानून का अधिकार नहीं मिलेगा, छटनी में कोई भी बदलाव नहीं किया जा सकता है, विरोध में अगर आप बंद करते हैं तो आपके ऊपर एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है, 12 घंटे काम करने का प्रावधान, इन सब चीजों को लेकर मजदूर विरोध कर रहे है। इसे लागू करने से पूर्व केंद्र सरकार को मजदूर एवं यूनियनों के साथ वार्ता करनी चाहिए थी। यह उद्योगपतियों को मदद करने के इरादे से बनाया गया है। इसके लागू होने से मजदूरों के हक और अधिकार से वंचित किया जा रहा है।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

