एसएसपी समेत पुलिस जवानों ने किया रक्तदान…

एसएसपी समेत पुलिस जवानों ने किया रक्तदान…

धनबाद(DHANBAD): पुलिस लाईन धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी एवं सभी डीएसपी समेत पुलिस जवानों ने रक्तदान करते हुए
समाज के प्रति अपना योगदान दिया। 100 यूनिट ब्लड डोनेट के लक्ष्य के साथ दिन के बारह बजे तक 20 यूनिट ब्लड डोनेट कर दिया गया.रक्तदान शिविर का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा कर रहे हैं.एसएसपी ने कहा कि रक्तदान एक महादान है और हमारे द्वारा डोनेट किया गया रक्त किसी के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से नियमित रुप से रक्तदान करने की अपील भी की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *