अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता….

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता….

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

झरिया(JHARIA): अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा शास्त्री नगर (पश्चिम), धनबाद स्थित मनीष कोचिंग सेंटर में जागरूकता आधारित चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य विषय था—
“Say NO to Violence — Respect Women, Empower Humanity”
(“हिंसा को ना कहें — नारी सम्मान, मानवता का आधार”)

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया और महिला सम्मान, सुरक्षा, आत्मसम्मान तथा हिंसा के विरोध जैसे संवेदनशील विषयों पर प्रभावशाली संदेश अपनी कला के माध्यम से अभिव्यक्त किए। प्रतिभागियों की रचनात्मकता तथा विषय की गंभीर समझ स्पष्ट रूप से झलक रही थी।

निर्णायक मंडल के रूप में निरज अग्रवाल, प्रांतीय संयोजक — युवा विकास एवं खेल-कूद, ने सभी चित्रों का सूक्ष्म मूल्यांकन किया। उनके मार्गदर्शन में शीर्ष तीन विजेताओं का चयन किया गया—

  • प्रथम स्थान – जानवी विरानी
  • द्वितीय स्थान – वैष्णवी कुमारी
  • तृतीय स्थान – शुभ अग्रवाल
    इन तीनों विजेताओं को आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक हितेन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में सकारात्मक सोच और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करती हैं।

वहीं नीरज अग्रवाल ने बताया कि कला के माध्यम से जागरूकता फैलाने का यह प्रयास समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और संवेदना बढ़ाने की दिशा में सराहनीय कदम है।

कार्यक्रम का सफल समापन सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *