गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहादत दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी….

गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहादत दिवस के अवसर पर निकाली गई प्रभात फेरी….

निरसा (NIRSA): सिखों के नौवें गुरु “हिन्द की चादर” गुरु तेग बहादुर जी का 350 वां शहादत दिवस भारत सहित पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।
गुरु तेग बहादुर जी का 350 वां शहादत दिवस कुमारधुबी सिख संगत द्वारा भी मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार की अहले सुबह कुमारधुबी गुरुद्वारा सिंह सभा से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी नगर भ्रमण एवं शबद कीर्तन गायन करते हुए वापस गुरुद्वारा परिसर पहुंची जहां अरदास के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया।

इस सम्बन्ध में हरजीत सिंह ने बताया कि कुमारधुबी सिख संगत द्वारा गुरु तेग बहादुर जी का 350 वां शहादत दिवस मनाया जा रहा है। शहादत दिवस के अवसर पर कुमारधुबी गुरुद्वारा में रविवार को अखंड पाठ रखा गया जिसकी समाप्ति आज मंगलवार को होगी। शहादत दिवस में शबद कीर्तन गुरुबाणी गायन करने के लिए आद्रा से भाई जगदीश सिंह का जाता आयेगा। इसी कड़ी में आज सुबह प्रभात फेरी निकाली गई थी।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *