सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 1 घंटों के अंदर सर्वजन पेंशन का बांटा गया स्वीकृति पत्र…

सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित शिविर में 1 घंटों के अंदर सर्वजन पेंशन का बांटा गया स्वीकृति पत्र…

आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर और मोहलीडीह पंचायत में सोमवार की सुबह 10 बजे से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर आयोजन किया गया।

शिविर में के 1 घंटे के अंदर सर्वजन पेंशन तथा 2 घंटे के अंदर लेमिनेट करके जाति प्रमाण पत्र बांटा गया। साथ ही स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण किया गया। महिला समूह को समूह का सदस्यता कार्ड, साथ ही आधा घंटे के अंदर मनरेगा का जॉब कार्ड बांटा गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ ब्रजेश कुमार रघुनाथपुर पंचायत की मुखिया सुचिता देवी तथा मोहलीडीह पंचायत की मुखिया बुलू देवी सभी ने संयुक्त रूप से मिलकर प्रमाण पत्र का किया वितरण। लाभुकों ने राज्य सरकार सभी पदाधिकारी एवं मुखिया को धन्यवाद ज्ञापन दिया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *