विधायक राज ने पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन…

विधायक राज ने पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज पतराकूल्ही छठ तालाब के समीप विधायक निधि से निर्मित सिन्हा जी डॉक्टर साहब के घर से लेकर गोलू गोप जी के घर तक पीसीसी सड़क का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़कर कर किया एवं जनसेवा में समर्पित किया।

स्थानीय ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने पर खुशी व्यक्त की और विधायक सिन्हा के प्रति आभार जताया।
विधायक सिन्हा ने कहा कि पतराकूल्ही छठ तालाब क्षेत्र के आमलोग लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहा थे, जिसके लिए विधायक निधि के माध्यम से इस महत्वपूर्ण पीसीसी रोड का निर्माण कराया गया है। इस सड़क के बन जाने से न सिर्फ स्थानीय लोगों के आवागमन में सुधार होगा, बल्कि छठ तालाब तक जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। सभी ने निर्माण कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक सिन्हा के जनहितकारी कार्यों की सराहना की।

उद्घाटन करते हुए विधायक राज सिन्हा ने कहा कि,“धनबाद के हर मोहल्ले, हर टोले तक विकास पहुँचाना मेरा संकल्प है। पतराकूल्ही छठ तालाब के पास पीसीसी रोड का निर्माण केवल एक सड़क नहीं, बल्कि जनविश्वास और सुविधा का मार्ग है। जनता ने जिस भरोसे के साथ मुझे सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को मैं विकास कार्यों के माध्यम से निरंतर मजबूत करता रहूँगा।
आगे भी जहां-जहां आवश्यकता होगी, सड़क–जल–बिजली–स्वास्थ्य–शिक्षा समेत प्रत्येक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। धनबाद के चहुंमुखी विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।”

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *