सीटू का तीन दिवसीय अधिवेशन समाप्त, जारी रहेगा नए श्रम कानून पर विरोध…

सीटू का तीन दिवसीय अधिवेशन समाप्त, जारी रहेगा नए श्रम कानून पर विरोध…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में 21 नवंबर से शुरू हुआ भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का 8वां तीन दिवसीय झारख राज्य सम्मेलन का रविवार को समाप्त हो गया। इसमे मुख्य रूप से निरसा विधायक अरूप चटर्जी एवं सीटू के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

इस दौरान निरसा विधायक सह मासस नेता अरूप चटर्जी ने कहा कि अधिवेशन में सीटू को कैसे मजबूत किया जाए इसपर चर्चा हुई। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा श्रम कानून में जो तब्दीलियां की गईं है उसपर भी चर्चा की गई हैं। इस नए कानून के विरोध में कैसे बाकी कोयला श्रमिको एवं अन्य यूनियनों को एक साथ लेकर लड़ाई लड़नी है इसपर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पूरे देश में मजदूरों का आन्दोल होगा। इस कानून के माध्यम से श्रमिकों का अधिकार छीना जा रहा है, खास कर उन्हें काम से हटाए जाने पर उनसे उनका लड़ने का अधिकार तक छीन जाएगा। साथ ही आरएलसी एवं तमाम अधिकारियों की शक्ति भी समाप्त करने की भी साजिश है। ऐसे में हमारा श्रमिक संगठन लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का कार्य कर रही है। साथ ही तमाम श्रमिक संगठन पिछले 5-6 सालों से इस कानून का विरोध कर रहा है, लेकिन बिहार चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने इस कानून को लागू किया है, पर हम आज भी इसका विरोध कर रहे हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *