झारखंड का गौरव: गणतंत्र दिवस परेड 2026 में उद्घोषक होंगे कर्नल जे.के. सिंह, कर्तव्य पथ पर गूंजेगी झारखंड के लाल की आवाज़…

झारखंड का गौरव: गणतंत्र दिवस परेड 2026 में उद्घोषक होंगे कर्नल जे.के. सिंह, कर्तव्य पथ पर गूंजेगी झारखंड के लाल की आवाज़…

रांची/दिल्ली: झारखंड के लिए यह ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। राज्य के लाल कर्नल जे.के. सिंह को गणतंत्र दिवस परेड 2026 में उद्घोषक (Announcer) के रूप में चयनित किया गया है। 26 जनवरी को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर जब राष्ट्र गौरवशाली परेड का साक्षी बनेगा, तब झारखंड की यह बुलंद आवाज़ पूरे देश में गूंजेगी।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और विदेशी अतिथियों की मौजूदगी में देंगे आवाज़

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान:

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न देशों से आए विशेष अतिथि और डेलीगेट्स केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री और दिल्ली के कर्तव्य पथ पर उमड़ने वाली हजारों की जनता परेड का अवलोकन करते हैं।

ऐसे प्रतिष्ठित और विशाल मंच पर उद्घोषक की भूमिका निभाना किसी भी सैन्य अधिकारी के लिए दुर्लभ और अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि मानी जाती है।

कठोर चयन प्रक्रिया में सर्वोच्च अंक

जुलाई 2025 से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में कर्नल सिंह को:

  • सैन्य जानकारी
  • उच्चारण कौशल
  • मंच संचालन
  • तेज़ निर्णय क्षमता
  • आवाज़ की स्पष्टता और नियंत्रण
  • लाइव परेड प्रस्तुति

जैसे मानकों पर परखा गया।
कर्नल जे.के. सिंह ने सभी चरणों में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर चयन समिति की पहली पसंद बने।

ऑडिशन में प्रभावित की पूरी चयन समिति

दो दिनों तक चले ऑडिशन के दौरान उम्मीदवारों को:

  • स्क्रिप्ट रीडिंग
  • रेडियो कम्युनिकेशन
  • हथियार व टुकड़ियों का लाइव परिचय
    •आपातकालीन घोषणा
    •और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी तकनीकी जानकारी

जैसे कठिन परीक्षणों से गुजरना पड़ा।

कर्नल सिंह की प्रभावशाली आवाज़, सटीक ज्ञान और शांत नेतृत्व क्षमता ने चयन समिति को गहराई से प्रभावित किया।

झारखंड के लिए गौरव की अनुभूति

कर्नल जे.के. सिंह का चयन न केवल उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, बल्कि झारखंड के लिए भी असीम गर्व का क्षण है।
कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी को जब करोड़ों लोग टीवी स्क्रीन पर परेड देखेंगे और हजारों की भीड़ दिल्ली में गूंजेगी, तब झारखंड के इस लाल की आवाज़ राष्ट्र के सम्मान में सुनाई देगी।

NEWSANP के लिए रांची/ दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *