सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा में नवाचार एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन…

सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा में नवाचार एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन…

बरवाअड्डा(DHANBAD): सिम्बायोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा धनबाद में बहुविषयक रचनात्मकता और नवाचार का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आर. वी. के. सिंह पूर्व मुख्य वैज्ञानिक सीआई एम एफ आर धनबाद एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभाषिस चट्टर्जी, प्रोफेसर, आई आईटी-आईएसएम, धनबाद उपस्थित थे। विद्यालय के निदेशक आशीष मंडल सचिव, धरणीधर मंडल, रीना मंडल ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर व मोमेंटो देकर स्वागत किया। इसके बाद मधुर स्वागत गीत और शांतिदायक शबद से हुई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती विद्या सिंह ने कहा फ्यूज़न फेस्ट हमारे विद्यार्थियों के समग्र विकास का प्रतीक है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बच्चे न केवल अपने विषयगत ज्ञान को प्रस्तुत करते हैं, बल्कि समस्या-समाधान, रचनात्मकता, सामूहिक कार्य और नेतृत्व जैसी 21वीं सदी की आवश्यक क्षमताओं को भी विकसित करते हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार की भावना जगाकर उन्हें भविष्य के उत्तरदायी नागरिक बनाना है।” उन्होंने सभी छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, वाणिज्य, भाषाएँ और कला विषयों को एकीकृत करते हुए बहुविषयक प्रदर्शनी प्रस्तुत की गई। छात्रों द्वारा प्रदर्शित हाइड्रोपोनिक्स, स्वचालित स्ट्रीट लाइटिंग, शैडो-पावर इलेक्ट्रिक सेल, प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली एवं लेजर सुरक्षा उपकरण जैसे मॉडल विद्यालय की वैज्ञानिक एवं तकनीकी शिक्षा के स्तर को दर्शाया गया।

सामाजिक एवं पर्यावरणीय विषयों पर आधारित प्रस्तुतियों में पारंपरिक सिंचाई पद्धति, ज्वालामुखीय गतिविधि, खनन प्रक्रिया और सौर ऊर्जा उपयोग जैसे मॉडल शामिल थे। मॉन्टेसरी विंग द्वारा पौधे के भाग, ट्रैफिक संकेत, “धनबाद–द स्मार्ट सिटी” तथा प्रकृति-मानव संबंधों को दर्शाने वाले मॉडल आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

कला एवं चित्रकला अनुभाग में छात्रों ने भारतीय कला थीम पर आधारित क्रेयॉन ड्रॉइंग, पेंसिल स्केच, वॉटरकलर पेंटिंग तथा पेन-एंड-इंक चित्र प्रस्तुत किए। वाणिज्य विभाग ने जीएसटी, बैलेंस शीट तथा माँग के सिद्धांत पर आधारित मॉडलों के माध्यम से व्यावहारिक ज्ञान का प्रभावी प्रदर्शन किया। अंग्रेज़ी, हिंदी और संस्कृत विभागों द्वारा साहित्य, व्याकरण एवं प्रमुख लेखकों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए गए। गणित अनुभाग में वृत्त के क्षेत्रफल की व्युत्पत्ति, फास्टेस्ट डिसेंट कर्व तथा गैल्टन बोर्ड जैसे मॉडल विशेष सराहना के पात्र रहे।

अभिभावकों एवं आगंतुकों ने प्रदर्शनी में सभी विषयों के प्रभावी समन्वय और छात्रों की रचनात्मक अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। यह प्रदर्शनी विद्यालय की अनुभव आधारित एवं समग्र शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कार्यक्रम का समापन छात्रों, शिक्षकों एवं समन्वयकों के अथक प्रयासों की प्रशंसा के साथ हुआ। फ्यूज़न फेस्ट 2025 विद्यालय के लिए अत्यंत सफल एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि साबित हुआ।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *