कमारधुबी क्षेत्र से ब्राउन शूगर के साथ दीपक यादव गिरफ्तार,SDPO ने PC कर किया खुलासा…

कमारधुबी क्षेत्र से ब्राउन शूगर के साथ दीपक यादव गिरफ्तार,SDPO ने PC कर किया खुलासा…

निरसा(NIRSA): कुमारधुबी ओपी क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री के संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना शुक्रवार की शाम अनुमंडल पदाधिकारी रजत मणिक बखला के नेतृत्व में कुमारधुबी ओपी में एक टीम गठित कर छापामारी की गई। छापामारी में केएफएस कारखाने के समीप फीटर धौड़ा निवासी दीपक यादव उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया गया। उक्त जानकारीअनुमंडल पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दीपक यादव के पास से 22 पुड़िया यानि 5.2 ग्राम ब्राउन सूगर मिला। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ली साथ ही पूछताछ में गिरफ्तार दीपक ने बताया इस धंधे में उनके कई अन्य साथी है। पुलिस उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही है। इस टीम में चिरकुंडा अंचल निरीक्षक फागु होरो, ओपी प्रभारी मैथ्यू एक्का, अनिल खलको, राजेश कुमार सहित अन्य शामिल थे। इसके पूर्व दीपक यादव के खिलाफ चिरकुंडा व कुमारधुबी ओपी में कई मामले दर्ज है। वही एमपीएल ओपी क्षेत्र के बेलडांगा निवासी सुब्रतो तिवारी के घर में पिछले माह 4 अक्टूबर को चोरी के मामले का उदभेदन पुलिस ने कर ली। इस मिमले पुलिस ने मदनपुर निवासी मो. अजीबुल को गिरफ्तार अपराधी के घर से चोरी गए जेवरात में 17 ग्राम का सोने का चेन तथा 3 ग्राम का कान की बाली बरामद हुई है।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *