NDA बिहार में विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी : रघुवर दास

NDA बिहार में विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी : रघुवर दास

झारखंड(JHARKHAND): बिहार की राजनीति में एक बार फिर इतिहास दोहराते हुए नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने उन्हें और दोनों उपमुख्यमंत्रियों — सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा — सहित सभी नवनियुक्त मंत्रियों को बधाई दी।

रघुवर दास ने कहा कि एनडीए के नेतृत्व में गठित यह सरकार बिहार में स्थिरता, विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखेगी

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिहार के विकास को नई गति देगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार तेज प्रगति, आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार, मजबूत सुशासन और “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य में बिहार की महत्वपूर्ण भूमिका सुनिश्चित करेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *