सिंदरी में HURL के 10 करोड़ से LED स्ट्रीट लाइटें लग रही हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन भी जारी…

सिंदरी में HURL के 10 करोड़ से LED स्ट्रीट लाइटें लग रही हैं, लेकिन नियमों का उल्लंघन भी जारी…

सिंदरी(SINDRI): हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (HURL) ने कॉर्पोरेट एनवायरनमेंटल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CER) के तहत धनबाद नगर निगम को 10.29 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं, जिसके माध्यम से सिंदरी की लगभग 30 किमी सड़कों पर एनर्जी-एफिशिएंट LED स्ट्रीट लाइट्स और हाई-मास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। 4 जुलाई 2025 को हुए MoU के बाद काम शुरू हो चुका है।

हालांकि स्थानीय लोग कार्य के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि ठेकेदार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों की प्रमुख शिकायतें

  • फुटपाथ पर पोल: अधिकांश नए पोल फुटपाथ पर या सड़क से बिल्कुल सटा कर लगाए जा रहे हैं। यह IRC (Indian Roads Congress) और म्यूनिसिपल नियमों का सीधा उल्लंघन है।
  • मानक दूरी का उल्लंघन: कई जगहों पर पोल 15–20 मीटर की दूरी पर लगाए जा रहे हैं, जबकि मानक दूरी 30–35 मीटर होती है।
  • डबल पोल की समस्या: कुछ स्थानों पर पुराने पोल हटाए बिना ठीक बगल में नया पोल खड़ा कर दिया गया है, जिससे “डबल पोल” जैसी स्थिति बन रही है।
  • पैदल यात्रियों को परेशानी: फुटपाथ पर पोल लग जाने से आम लोगों, खासकर दिव्यांगों, बुजुर्गों और बच्चों के लिए चलना मुश्किल हो रहा है।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *