स्वर्गीय करमा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनीं BTPS की टीम…

स्वर्गीय करमा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता बनीं BTPS की टीम…

बेरमो (BERMO): सुभाष नगर-फील्ड क्वारी ग्राउंड मे शुरू हुए स्वर्गीय करमा मुंडा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया. प्रतियोगिता का फाइनल BTPS की टीम ने जीता. ट्रॉफी की रोमांचक जंग में बॉलीग्राम की टीम 1-0 से शिकस्त खा गई. विजेता टीम को 30 हजार रूपये का चेक दिया गया, जबकि उपविजेता को 20 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया. टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि आदिवासी नेत्री ज्योत्सना करकेट्टा रांची से आई थी, उन्होंने प्राइज बांटा और इस खेल आयोजन की सराहना की और कहा कि “खेल आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है”. वही फुसरो नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने युवा खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया और कहा कि “इनकी लगन और मेहनत का नतीजा था कि सुभाष नगर का खेल मैदान खूबसूरत बन गया. इनके मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे, क्योंकि खेल आपस में लोगों को जोड़ता है”. वही पूर्व वार्ड पार्षद अशोक अग्रवाल ने युवाओं की जमकर प्रशंसा की, उन्होंने ही सेमीफइनल खेल का शुभारंम कराया. उन्होंने कहा कि “आगे भी खेल और युवाओं को वह मदद करते रहेंगे. यह उनके लिए एक संकल्प की तरह है”. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण सिंह भी इस टूर्नामेंट में युवाओं का भरपूर साथ दिया, ग्राउंड बनाने से लेकर आर्थिक सहयोग भी उन्होंने किया. फाइनल में भी उन्होंने बढ़ चढ़कर मदद की.ग्राउंड को बनवाया और टूर्नामेंट के खत्म होने तक साथ रहें.वही पूर्व खिलाड़ी अशोक सरकार ने भी आर्थिक सहयोग टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओ को दिया. फाइनल में गीत संगीत का कार्यक्रम भी हुआ युवा गायिका पल्लवी ने भी अपनी सुरीली आवाज से गाना गाया और सभी का दिल जीत लिया.

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में मैच में रेफरियों ने भी अहम किरदार निभाया. रेफरी राज, लक्ष्मण, बोदरा राजबीर ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल खिलवाया. वही कमिटी के अध्यक्ष सुनील कुमार मुंडा, संतोष, बिक्रम, शक्ति, सन्नी और साथ ही कई लोगों ने दिन रात मेहनत की. उनके परिश्रम का नतीजा था कि एक सफल टूर्नामेंट का आयोजन तक़रीबन डेढ़ दशक बाद सुभाष नगर फील्ड क्वारी ग्राउंड में हुआ. जहां फाइनल देखने के लिए तक़रीबन तीन हजार लोगों की भीड़ जमा थी. बच्चे, महिलाए, बुजुर्गो ने भी फुटबॉल का जमकर लुत्फ़ उठाया.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *