झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुँचा, जानें किस जिले में सबसे ज्यादा ठंड…

झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुँचा, जानें किस जिले में सबसे ज्यादा ठंड…

झारखंड(JHARKHAND): झारखंड में शीतलहर का असर बढ़ने लगा है। 20 नवंबर को राज्य का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा। यह जानकारी बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में झारखंड में कहीं भी बारिश नहीं हुई और अगले कुछ दिनों तक भी बारिश की संभावना नहीं है।

गुमला सबसे ठंडा – न्यूनतम तापमान 10°C

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27°C और न्यूनतम 12.9°C (हिनू) दर्ज किया गया।
झारखंड में सबसे कम तापमान गुमला में 10°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे गुमला राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।

तापमान में जिलेवार गिरावट

  • जमशेदपुर, डालटेनगंज और बोकारो थर्मल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
  • चाईबासा में अधिकतम तापमान में 2.4°C की बढ़ोतरी, जबकि न्यूनतम तापमान में 1.6°C की गिरावट हुई।

अधिकतम तापमान

  • जमशेदपुर – 29.3°C
  • डालटेनगंज – 29°C
  • बोकारो थर्मल – 27.5°C
  • चाईबासा – 31.4°C

न्यूनतम तापमान

  • जमशेदपुर – 14.7°C
  • डालटेनगंज – 12.6°C
  • बोकारो थर्मल – 13.6°C
  • चाईबासा – 14.2°C

रांची में सबसे कम दृश्यता

राज्य में सबसे कम विज़िबिलिटी 1500 मीटर रांची में देखी गई।
उत्तर-पश्चिमी तथा उत्तरी हवाएँ लगातार चल रही हैं, जिससे झारखंड में ठंड में बढ़ोतरी का अनुमान है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *