धनबाद मटकुरिया गोलीकांड: 14 साल बाद भी फैसला टला, अब 6 दिसंबर को सुनाया जाएगा निर्णय…

धनबाद मटकुरिया गोलीकांड: 14 साल बाद भी फैसला टला, अब 6 दिसंबर को सुनाया जाएगा निर्णय…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में फैसला एक बार फिर टल गया है। लगभग 14 वर्षों से जारी लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने 6 नवंबर को यह घोषणा की थी कि मामला 20 नवंबर को निर्णायक मोड़ पर पहुँचेगा। लेकिन मंगलवार को हुई सुनवाई में फैसला स्थगित कर दिया गया और अब अदालत 6 दिसंबर को निर्णय सुनाएगी।

अपर लोक अभियोजक ने मांगा समय

फैसले के निर्धारित दिन जब सुनवाई शुरू हुई, तो अपर लोक अभियोजक (APP) ने अदालत में टाइम पिटीशन दाखिल करते हुए अतिरिक्त समय की मांग की। अदालत ने इस याचिका को स्वीकार कर लिया।
इसके पहले कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित रहने का आदेश दिया था, जिसे देखते हुए सभी आरोपी अदालत पहुंचे थे।

27 अप्रैल 2011 को हिल गया था मटकुरिया

मटकुरिया गोलीकांड 27 अप्रैल 2011 को हुआ था। घटना के बाद मामले ने वर्षों तक न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित किया और आज भी न्याय की प्रतीक्षा जारी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *