झारखंड सरकार देने जा रही है नियुक्ति पत्र, 28 नवंबर को राजधानी में होगा कार्यक्रम…

झारखंड सरकार देने जा रही है नियुक्ति पत्र, 28 नवंबर को राजधानी में होगा कार्यक्रम…

रांची(RANCHI): झारखंड में 28 नवंबर को 8,514 नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. रांची के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 8000 सहायक आचार्यों के अलावा झारखंड लोक सेवा आयोग के 342 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देंगे.

मोरहाबादी मैदान में 207 उप समाहर्ता, 35 डीएसपी, 56 राज्य कर पदाधिकारी, 2 कारा अधीक्षक, 10 झारखंड शिक्षा सेवा पदाधिकारी, 1 जिला समादेष्टा, 8 सहायक निबंधक, 14 श्रम अधीक्षक, 6 प्रोबेशन पदाधिकारी, 3 उत्पाद निरीक्षक, 22 दंत चिकित्सक, 8 हजार सहायक आचार्य और 150 कीटपालक को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा.

गौरतलब है कि कई महीनों से ये नौजवान नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे हैं. झारखंड में सरकार नौकरी और रोजगार के लिहाज से हेमंत सरकार कीर्तिमान स्थापित करने जा रही है.

कीर्तिमान गढ़ेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
झारखंड में यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र मिलेगा. गौरतलब है कि नियुक्ति पत्र वितरण की तिथि 2 बार पहले भी निर्धारित की गई थी लेकिन आखिरकार 28 नवंबर को समारोह के आयोजन की तिथि तय की गई. अभ्यर्थियों को सूचना देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

NEWSANP के लिए सौरभ की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *