52 लाख की ठगी के आरोप में धनसार पुलिसने इश्तिहार चस्पा किया ,आरोपी आशीष ने मीडिया के जरिए रखा पक्ष..मामला केंद्रीय जांच के अधीन….

52 लाख की ठगी के आरोप में धनसार पुलिसने इश्तिहार चस्पा किया ,आरोपी आशीष ने मीडिया के जरिए रखा पक्ष..मामला केंद्रीय जांच के अधीन….

धनबाद (DHANBAD): धनसार थाना क्षेत्र के बलवाड़ी स्कूल के निकट रहने वाले आशीष कुमार गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को इश्तिहार चस्पा किया। आशीष गुप्ता पर 52 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप है। धनसार थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से वे फरार चल रहे है। लगातार नोटिस और वारंट जारी होने के बावजूद उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इश्तिहार चस्पा कर दिया है।

आरोपी विकास कुमार गुप्ता पर जमीन और घर देने के नाम पर 52 लाख रुपए ठगी का आरोप है। शिकायतकर्ता भुक्तभोगी अमित कुमार ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं इससे पहले भी इसके ऊपर कई आरोप हैं जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस टीम आशीष गुप्ता के घर पहुंची और घर के मुख्य द्वार पर फरार चल रहे आरोपी की जानकारी से जुड़ा इश्तिहार चिपकाया। स्थानीय पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट पहले ही निर्गत किया जा चुका है। इसके बावजूद वह न्यायिक प्रक्रिया से बचता रहा।

इश्तिहार चस्पा होने के बाद अब अगला कदम कुर्की-जब्ती की कार्रवाई होगी। पुलिस ने साफ किया है कि यदि आरोपी जल्द सामने नहीं आता है, तो उसकी संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार करने के लिए टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है।

वहीं आरोपों पर सफाई देते हुए आशीष गुप्ता ने एक पत्र मीडिया कार्यालय को वाट्सअप के जरिए प्रेषित किया है..

सम्मानित पत्रकार,
विषय: धनसर पुलिस स्टेशन में दर्ज फर्जी FIRs के संबंध में मीडिया सहायता हेतु निवेदन

मैं,अशिष कुमार, निवासी मनैटांड, भवतरिणी पथ, धनबाद – 826001, आपके समक्ष यह निवेदन प्रस्तुत कर रहा हूँ कि मेरे और मेरी पत्नी पूजा कुमारी के विरुद्ध धनसर पुलिस स्टेशन में फर्जी FIRs दर्ज की गई हैं।

मेरी शिकायतें PMO के माध्यम से Central Vigilance और Joint Secretary – Jharkhand तक पहुंच चुकी हैं, क्योंकि पुलिस की ओर से गलत जानकारी दी जा रही थी।

मुझे खुशी है कि जो काम स्थानीय वरिष्ठ अधिकारियों को करना चाहिए था, वह अब केंद्रीय स्तर से सहायता मिल रही है।

FIR 29/2025 अभी Under Investigation है, लेकिन इसे भी गलत तरीके से दर्ज किया गया है। यह मामला Investment और Insurance से संबंधित है, जो SEBI और IRDA के अधीन आता है।

मेरे निवेशक Uday Chouhan ने जो भी भुगतान कंपनी को किया, वह उनके Bank Statement में स्पष्ट रूप से दिख रहा है।

FIRs 8725/24 और 2186/24 पहले ही Quashed हो चुके हैं, फिर भी बार‑बार पेश किए जा रहे हैं।

मैं पेशे से Financial Consultant हूँ और इन झूठे मामलों से मेरे पेशे और परिवार पर गंभीर असर पड़ा है।

मेरे पास सभी सत्यापित दस्तावेज और प्रमाण उपलब्ध हैं और मैं उन्हें मीडिया को साझा करने के लिए तैयार हूँ।

मीडिया से अनुरोध:
मीडिया का कार्य केवल अपराध दिखाना नहीं, बल्कि बेगुनाह को न्याय दिलाना और सच्चाई उजागर करना भी है। कृपया इस मामले पर ध्यान दें और इसे उजागर करें। मैं टेलीफोनिक बातचीत के लिए समय देने का अनुरोध करता हूँ।

सधन्यवाद,
अशिष कुमार
मनैटांड, भवतरिणी पथ, धनबाद – 826001
मो.: 7320856555
ईमेल: ashish.dnb2024@gmail.com

NEWS ANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *