धनबाद(SINDRI): 19 अक्टूबर 2025 को सिंदरी में भारतीय नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा साहस और दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतिमूर्ति पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय भारत रत्न इंदिरा गांधी नेहरू, की 108 वीं जयंती स्थानीय एफ एफ डब्लू यूनियन (इंटक) कार्यालय सिंदरी में मनाई गई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अजय कुमार ने किया।
आजाद भारत के प्रथम महिला प्रधान मंत्री इंदिरा गाँधी जी भारतीयभारतीय राजनीतिक इतिहास में उन्होंने अपनी दृढ़ता, निर्णय क्षमता और अटूट आत्मविश्वास से दुनिया में भारत का पहचान बनाई जो एक मिशाल है, उनके पहले प्रधानमंतृत्व काल में ही 1971 का युद्ध के माध्यम से बांग्लादेश का निर्माण, हरित क्रांति जैसे निर्णय को लेकर उन्होंने साबित किया की नेतृत्व केवल सत्ता का खेल नहीं बल्कि विश्वास और साहस की परख है ।
स्वर्गीय इंदिरा गांधी केवल एक नेता नहीं थी बल्कि भारत की आत्मा की आवाज थी उनके दृढ़ निर्णय और साहस आज भी प्रेरणादायक है । उनके जयंती के शुभ अवसर पर सिंदरी नगर कांग्रेस कमेटी की और से कोटि-कोटि नमन और कृतज्ञ श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
जयंती समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित लोग में प्रमुख सर्वश्री नरेंद्र कुमार शर्मा सियाकांत दुबे श्री ओम प्रकाश हरिश्चंद्र दुबे विदेशी सिंह राज बिहारी यादव मनोज घोष सत्येंद्र सिंह सत्यदेव सिंह अश्विनी मंडल शैलेश कुमार पंडित सरदार जोगेंद्र सिंह मोहम्मद हकीम नकुल वर्मा मुन्ना पांडे चंद्र विजय सिंह अजीत कुमार मंडल आनंद कुमार बंटी कुमार मुन्ना पांडे पप्पू कुमार मिश्रा अनीता देवी रूबी देवी सविता देवी चंदू देवी मंजूर अंसारी शाहिद अन्य लोग इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की, शामिल हुए।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

