झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा…

झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक चुने गए धनबाद के बीजेपी विधायक राज सिन्हा…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा को ‘झारखंड का उत्कृष्ट विधायक’ चुना गया है।

यह धनबाद के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि निरंतर जनसेवा, विकास कार्यों में सक्रियता, विधानसभा में प्रभावी उपस्थिति व जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए उन्हें यह विशेष सम्मान प्रदान किया जा रहा है।
आगामी 22 नवंबर, विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर, झारखंड विधानसभा द्वारा विधायक राज सिन्हा को औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।

यह सम्मान न सिर्फ उनके कार्यों की स्वीकृति है, बल्कि धनबाद की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम भी है।
धनबाद वासियों, विभिन्न संगठन के पदाधिकारीयों, समाजसेवियों के अलावा सभी तबके के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि, सभी धनबाद वासियों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
“जन-जन की सेवा, जन-जन का विश्वास”— इसी संकल्प के साथ विधायक राज सिन्हा आगे भी धनबाद के विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *