झरिया(JHARIA): मंगलवार की सुबह झरिया के भौंरा गौरखूंटी निवासी सब्जी विक्रेता अरुण वर्णवाल के बड़े पुत्र सुमित कुमार (23 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बताया गया है कि सुमित रिश्तेदार की शादी समारोह में बगोदर गया था और अपनी मां बेबी देवी को बाइक से मार्केटिंग के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक बोलरो वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे सुमित सड़क पर गिर गया। उस पर कंटेनर वाहन चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बेबी देवी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
सुमित के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। शव का अंतिम संस्कार मोहलबनी श्मशान घाट पर किया गया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

