राँची(RANCHI): झारखंड विधानसभा की सदस्य और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के शीर्ष प्रतिनिधियों ने रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। मुलाकात करने वालों में शामिल एम. सरवनन, सांसद, मलेशिया और वाइस प्रेसिडेंट, मलेशियन-इंडियन कांग्रेस, एस. श्रीथारन, सांसद, श्रीलंका और सेंथिल थोंडमन, पूर्व राज्यपाल (पूर्वी प्रांत, श्रीलंका) और अध्यक्ष, सीलोन वर्कर्स कांग्रेस शामिल थे। इस औपचारिक मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री सचिवालय ने इसे एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय शिष्टाचार भेंट बताया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

