धनबाद(SINDRI): मंगलवार को फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चैंबर के आवाहन पर धनबाद कृषि बाजार समिति में हुए श्री श्याम भीमसरिया पर हुए जानलेवा हमला और नगदी लूट की घटना में आज तक धनबाद पुलिस के द्वारा इस केस का उद्वेदन नहीं कर पाने के विरोध में सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्य व्यापारी गण काला बिल्ला लगाकर व्यापार कर रहे हैं।आज सिंदरी बाजार के सारे व्यापारियों ने बाजार में विरोध स्वरूप नारे बाजी भी की और धनबाद पुलिस से मांग की जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ कर जेल में डाला जाए और व्यापारी की लुटे हुए नगदी को बरामद कर वापस किया जाए। आज के विरोध दिवस पर सिंदरी चेंबर के अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, महासचिव संजय प्रसाद, कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, सचिव राकेश सोनी, ,बासुकीनाथ सिंह कृष्ण अग्रवाल, सुमित सिंह ,दीपक दे ,मनजीत सिंह उप्पल, राजीव रंजन उर्फ मुन्ना,कालू शर्मा, क्रीट चावड़ा, एमडी मोइनुद्दीन ,एमडी नसीम खान, एमडी सलमान ,शेख अलाउद्दीन, सुनील गुप्ता रजत ,राजू पाल ,देव कुमार ,गोवर्धन ,संतोष कुमार ,अनिल कुमार ,हर्षित कुमार के साथ काफी बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

