निरसा(NIRSA): मैथम डैम में मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों और स्थानीय विस्थापितों के लिए उँगलिका मछली जलाशय में छोड़ा गया। जहां जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण,लेखपाल ध्रुव एवं मत्स्य प्रसार पदाधिकारी धनजीत कुमार साथ ही क्षेत्र के किसान राजू मालाकार ,बाबूजन हेमबरन, रंजीत मल्लाह मगाराम धीवर ,सतीश कुमार, शैलेश कुमार,जयंत शेखर राम, फूलकुमारी देवी,रंजीत बावरी , सत्यम पंडित, मनोज, निषाद,सोनू मालाकार आदि मौजूद थे। मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण ने बताया कि सरकार द्वारा हर साल स्थानीय लोगों के लिए डैम के जलाशय में उँगलिका मछली छोड़ने का काम किया जाता है। इस वर्ष भी किसानों से योजना के अंतर्गत मछली लेकर डैम में छोड़ा गया है जिसमें 12 लाख आईएमसी और 1लाख ग्लास कप मछली शामिल है। जिसका उद्देश्य है कि स्थानीय विस्थापित एवं मछुआरा के जीवन यापन के लिए रोजी रोजगार का काम करते हैं ।आज मैथन डैम में यह कार्य किया गया है । 19 और 20 तारीख को पंचेत डैम में और 21 तारीख को छोटे जलाशयों में मछली छोड़ा जाएगा।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

