आंगनबाड़ी केंद्र में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने 122 बच्चों को स्वेटर वितरित किए…

आंगनबाड़ी केंद्र में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने 122 बच्चों को स्वेटर वितरित किए…

सिंदरी(SINDRI):आज तासर बस्ती स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने 122 बच्चों को स्वेटर वितरित किए। ठंड के मौसम में यह पहल बच्चों के लिए विशेष लाभकारी रही और उनके चेहरों पर मुस्कान देखकर केंद्र में खुशी का माहौल बन गया।

इस अवसर पर विधायक महतो ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं और स्थानीय लोगों के सहयोग की भी सराहना की।

कार्यक्रम में सवदेव सिंह, बिरंची महतो, अमर सिंह, पुरान सिंह, अनिल सिंह, दशरथ ठाकुर, प्रकाश मंडल, गौरी शंकर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सफल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *