धनबाद(DHANBAD): सीबीएसई की ओर से वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा में APAR ID (अपार आईडी) को अनिवार्य कर दिया गया है। जिन विद्यार्थियों के पास अपार आईडी नहीं होगी, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
हालाँकि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को राहत दी गई है। बोर्ड ने 2026 में परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए अपार आईडी की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है, लेकिन 2027 से यह नियम सख्ती से लागू होगा।
बोर्ड का कहना है कि जिन विद्यार्थियों के पास अपार आईडी या आधार कार्ड दोनों में से कोई भी दस्तावेज नहीं है, उनके मामले में विद्यालय प्रधान से चर्चा की जाएगी। फिर भी, यदि 2027 तक किसी विद्यार्थी के पास अपार आईडी उपलब्ध नहीं रहती है, तो उन्हें परीक्षा लिस्ट में शामिल नहीं माना जाएगा।
सीबीएसई की टीम ने बताया कि परीक्षा में धांधली और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अपार आईडी को लागू करना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों की पहचान का सटीक सत्यापन हो सके।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

