निरसा(NIRSA): रविवार को कुमारधुबी हॉस्पिटल एग्यारकुंड और उरमा पंचायत के मुखिया शमीम अंसारी के संयुक्त तत्वाधान में मुफ्त स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर का आयोजन मदरसा अहले सुन्नत सिद्दीकिया नूरिया परिसर में आयोजित की गई जहां मरीजों के लिए मुफ्त जांच और रक्त जांच के साथ साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई । वही हृदय रोग मरीजों के लिए मुफ्त ईसीजी भी किया गया । शिविर में कुल 153मरीजों ने पहुंचकर अपनी जांच करवाई ,शिविर में पहुंचे चिकित्सक डॉक्टर अबू सलेम और डाक्टर पिंकू कुमार ने मरीजों का जांच किया । इधर पंचायत के मुखिया शमीम अंसारी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कुमारधुबी हॉस्पिटल ने समाज के आम लोगों के बीच एक अच्छी पहल की है जहां सब कुछ मुफ्त में किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज कई ऐसे गरीब परिवार है जो पैसे के अभाव में अपना इलाज अच्छे डाक्टर से नहीं करा पाते है जहां हॉस्पिटल ने समाज के लिए एक अच्छी पहल की है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया और इसे कामयाब बनाया।
वही अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अबू सलेम ने कहा कि अस्पताल की ओर से ये शिविर लगाया गया है जहां स्थानीय लोग बढ़ चढ़कर इसका लाभ लेने का काम कर रहे है अस्पताल आगे भी इस तरह का आयोजन निरसा के विभिन्न क्षेत्रोंमें करने का काम करेगा,श्री सलेम ने बताया कि गांव गांव जाकर हमलोग स्वास्थ्य सेवा देने का काम कर रहे है आज सबसे ज्यादा गांव के लोग ही स्वास्थ्य सेवा से वंचित रह जाते है।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

