झरिया(JHARIA): राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा मनीष कोचिंग सेन्टर, शास्त्री नगर (West), धनबाद में 16 नवंबर को “स्वतंत्र प्रेस: लोकतंत्र की सशक्त नींव” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रेस की स्वतंत्रता, नैतिक पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी प्रतिभागियों की प्रतियों का मूल्यांकन सावधानीपूर्वक किया गया, जिसके बाद परिणाम घोषित किए गए।
विजेता इस प्रकार रहे—
प्रथम स्थान: अदिति गुप्ता
द्वितीय स्थान: राशी अग्रवाल
तृतीय स्थान: शुभ अग्रवाल
प्रतियोगिता का संचालन एवं संयोजन गौतम अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के भाषाई कौशल, अभिव्यक्ति और विषय की समझ के आधार पर निर्णय लिया।
डॉ. शर्मा ने कहा कि “स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस किसी भी लोकतंत्र की मूल आत्मा है। युवाओं में मीडिया साक्षरता और तथ्यपरक लेखन की समझ विकसित होना अत्यंत आवश्यक है।”
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ऐसे आयोजन भविष्य में भी जारी रखे जाने की घोषणा की गई, ताकि विद्यार्थी समाज और राष्ट्र से जुड़े विषयों पर सार्थक और रचनात्मक सोच विकसित कर सकें।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

