निरसा(NIRSA): चिरकुंडा में भाजपाइयों ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूम धाम से मनाई । भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह के अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिरसा जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। वहीं भगवान बिरसा मुंडा के जयकारे लगाए गए। मौके पर जय प्रकाश सिंह ने कहा आज झारखंड स्थापना के 25वी वर्ष साथ ही भगवाम बिरसा मुंडा के 150वी जयंती और वन्दे मातरम गीत का 150वी वर्ष हुआ। इस अवसर पर यह कार्यक्रम किया गया है। उन्होंने बताया भारत में हर साल 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है। यह दिन आदिवासी नेता और स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती और उनके साहस, नेतृत्व तथा सामाजिक योगदान को याद करने का अवसर है। बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज के खिलाफ आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए उलगुलान किया और उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से जागरू किया । उनके संघर्ष और नेतृत्व आज भी आदिवासी समाज ही नहीं पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। भगवान बिरसा मुंडा जयंती मुख्य रूप से झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों में बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इन क्षेत्रों में आदिवासी समुदाय उन्हें भगवान बिरसा की उपाधि देकर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते है। चिरकुंडा में आयोजित बिरसा जयंती कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया…
NEWS ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट..

