राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कौशल कार्यालय द्वारा 171 प्रतिभागियों के बीच किया गया ऑफर लेटर का वितरण….

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कौशल कार्यालय द्वारा 171 प्रतिभागियों के बीच किया गया ऑफर लेटर का वितरण….

धनबाद(DHANBAD): झारखंड स्थापना दिवस अंतर्गत रजत जयंती के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में
जिला कौशल कार्यालय द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत  171 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर का वितरण उपायुक्त धनबाद एवं माननीय विधायक के माध्यम से वितरण किया गया।

झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के निर्देशन में एवं जिला कौशल पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार के नेतृत्व में ऑफर लेटर कार्यक्रम में  सिलाई प्रशिक्षण के विभिन्न ट्रेडों में 94 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। हेल्थ केयर सेक्टर से 31 प्रतिभागियों को वेयरहाउस एसोसिएट से 6 प्रतिभागियों प ब्यूटी एंड वैलनेस सेक्टर से 22 प्रतिभागी एवं अन्य ट्रेड से प्रशिक्षण लेने वाले आठ प्रतिभागियों को चयनित कर ऑफर लेटर वितरण किया गया।

उक्त प्रतिभागियों का प्रशिक्षण झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा संचालित कौशल विकास योजना के द्वारा कराई गई थी एवं इनका चयन विभिन्न ऑर्गनाइजेशन के द्वारा किया गया है। उक्त कार्यक्रम में चार प्रशिक्षणार्थियों को टूलकिट वितरण किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *