झारखंड राज्य स्थापना दिवस :रजत जयंती समारोह…न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन…

झारखंड राज्य स्थापना दिवस :रजत जयंती समारोह…न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD):झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह के‌ अवसर पर सुबह 6.30 बजे से 9.00 बजे तक रणधीर वर्मा चौक पर सुबह-ए-झारखण्ड कार्यक्रम के अन्तर्गत स्ट्रीट डांस का आयोजन किया जाएगा।

सुबह 9.00 बजे उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन द्वारा बैंक मोड़ स्थित बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

इसके बाद सुबह 11.00 बजे से झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर न्यू टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इसमें विभिन्न योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों के बीच परिसम्पति एवं नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। साथ ही इस कार्यक्रम में चयनित झारखण्ड आन्दोलनकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *