झरिया(JHARIA):धनबाद बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत का जश्न धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से लेकर झरिया के बाजार तक में देखा गया ,कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास साथ जश्न मनाया। कार्यकर्ता पार्टी के झंडे हाथों में लेकर ढोल की धुन पर नाचते-गाते नजर आए और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी साझा की। पूरे माहौल में होली और दिवाली जैसी उत्सव की झलक दिखाई दी।
कार्यकर्ताओं ने बिहार की जनता द्वारा पुनः एनडीए सरकार पर जताए गए भरोसे के लिए दिल से आभार व्यक्त किया और इसे अविस्मरणीय जीत बताया। सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर उत्साह और उल्लास साफ झलक रहा था।
बिहार की जीत हमारी है आगे बंगाल की बारी है- राजकुमार अग्रवाल भाजपा
बिहार की जीत हमारी है आगे बंगाल की बारी है, एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं देने का काम किया, भाजपा के प्रदेश कार्यकारी सदस्य राज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को बाटा मोड़ स्थित कार्यकर्त्तायों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार बिधान सभा चुनाव मे एनडीए की प्रचंड जीत के लिए सर्व प्रथम बिहार की जनता को ढेर सारी वधाई देता हूं जिन्होंने जात पात के राजनीति से उपर उठकर भाजपा गठबंधन पर विश्वास जताते हुए प्रचंड जीत दिलाने का काम किया है, निश्चित मै यह दावे के साथ कह सकता हूं कि बिहार की जनता ने कुशासन पर सुशासन की जीत के लिए लोगों ने अपना मतदान करते हुए जनादेश भाजपा गठबंधन झोली मे दिया है, मौके पर अरुण साव,रामनाथ पाठक, रामश्रेष्ठ झा, अरुण गोस्वामी, विश्वनाथ साव के आलावे कई भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला

