तेजस्वी और तेज प्रताप यादव पिछड़े, बिहार की बाक़ी हॉट सीटों पर कौन आगे और कौन पीछे…

तेजस्वी और तेज प्रताप यादव पिछड़े, बिहार की बाक़ी हॉट सीटों पर कौन आगे और कौन पीछे…

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है. क़रीब छह घंटे की गिनती बीतने के बाद रुझानों में एनडीए 200 सीटों और महागठबंधन क़रीब 37 सीटों पर आगे चल रहा है.

हॉट सीटों को देखें तो फ़िलहाल राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राघोपुर सीट पर रुझानों में कभी आगे चल रहे हैं तो कभी पीछे चल रहे हैं. यहां फ़िलहाल बीजेपी के सतीश कुमार आगे हैं.

वहीं, आरजेडी से अलग होकर अपनी पार्टी बनाने वाले तेज प्रताप यादव महुआ सीट पर तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. इस सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उम्मीदवार संजय कुमार सिंह 17 हज़ार से ज़्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *