चार चरणों की मतगणना पूरी, झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन आगे…

चार चरणों की मतगणना पूरी, झामुमो प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन आगे…

झारखंड(JHARKHAND):घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। अब तक चार चरणों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। शुरुआती रुझानों से लेकर चौथे राउंड तक सोमेश सोरेन ने अपनी बढ़त को मजबूत रखा है।

दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन चल रहे हैं, जबकि बाकी दलों के उम्मीदवार काफी पीछे नजर आ रहे हैं।

मतगणना के आगे बढ़ने के साथ राजनीतिक दलों और समर्थकों की निगाहें हर राउंड के परिणाम पर टिकी हुई हैं। चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।अगले चरणों में परिणाम और स्पष्ट होंगे, लेकिन अब तक के रुझानों में झामुमो को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

NEWSANP के लिए झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *