रांची(RANCHI):देश भर में अभी कहीं न कहीं से आवारा कुत्तो के आतंक की खबरें देखने, सुनने और पढ़ने को आते रहती हैं.
राजधानी रांची भी इससे महफूज नहीं है बल्कि यहां भी स्ट्रीट डॉग का कहर देखने को मिल रहा है.
दरअसल, रांची के पुनदाग क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का ऐसा आतंक बढ़ गया हैं कि वही रहने वाले स्थानीय निवासी सुबोध कुमार साहू को काट लिया. यह घटना माता वैष्णो देवी नगर हरियाली रेस्टुरेंट के नजदीक अरगोडा- कटहल मोड रोड की हैं सुबोध कुमार जब अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तब ही कुत्ते ने हमला कर दिया. इसके बाद काफ़ी अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा हैं कि उस पागल कुत्ते ने पहले भी कई लोगों को काट चुका है और कई दिनों से वहां लोगों में दहशत का माहौल है.
सुबोध कुमार साहू ने बताया कि “वह पागल कुत्ता बिमल बिहार अपार्टमेंट में ही रहता है, इस दौरान उनकी एक महिला से इसे लेकर कहासूनी भी हुई, बाद में लोगों ने उनकी मदद की, उनका कहना है रांची नगर निगम को इसे लेकर पहल करनी चाहिए, क्योंकि आवारा कुत्तो का आतंक लगातार इस इलाके में बढ़ता जा रहा है, रोज लोग ख़ौफ़ के साये में जी रहें हैं. “
अगर देखा जाए तो रांची नगर निगम की टीम को तुरंत ऐसे पागल कुत्ते को पकड़ना चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित रहें, क्योंकि लावारिस कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रहें हैं.जो कि एक खतरनाक स्थिति हैं
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

