झारखंड(JHARKHAND): झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। तीसरे राउंड तक झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन ने बढ़त बना ली है। तीसरे राउंड तक झामुमो के सोमेश सोरेन 7541 मतों से आगे चल रहे हैं.
दूसरे स्थान पर जेकेएलएम के प्रत्याशी रामदास मुर्मू हैं, जिन्हें 3286 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को अब तक 2204 वोट मिले हैं और वे तीसरे स्थान पर हैं। मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और कुल 20 राउंड में पूरी की जाएगी। अंतिम परिणाम दोपहर बाद जारी होने की संभावना है। इस उपचुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनका भविष्य आज मतगणना तय करेगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

