बिहार(BIHAR): बिहार विधानसभा चुनाव में वोटिंग खत्म के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। चुनाव परिणाम से यह तय हो जाएगा कि बिहार में एनडीए की सरकार की वापसी होगी या महागठबंधन सत्ता में आएगा। चुनाव नतीजों से तय होगा कि राज्य का अगला सीएम कौन बनेगा। बिहार चुनाव में, मुकाबला मुख्य रूप से जनता दल-यूनाइटेड के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और राजद के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच है। इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जेएसपी) की मौजूदगी कई सीटों पर चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकती है।
मतों की गिनती के साथ ही लोगों की नजर राघोपुर, महुआ, तारापुर, मोकामा, अलीगंज, सीवान से लेकर छपरा विधानसभा सीटों के परिणामों पर रहेगी। चुनाव परिणाम के बाद आज साफ हो जाएगा कि लोग जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख और राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार को लगातार पांचवें कार्यकाल का मौका देंगे या बदलाव का रास्ता चुनेंगे। मतगणना राज्य के सभी 38 जिलों में स्थापित 46 केंद्रों पर की जाएगी।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

